बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: शहर में बिजली कटौती और बार-बार होने वाले फॉल्ट से परेशान लाखों उपभोक्ताओं के लिए विद्युत निगम ने अब काम शुरू किया है। सभी जोन में व्यापक सर्वे शुरू करा दिया गया है। सर्वे के बाद जर्जर बंच केबल से लेकर 11 और 33 केवी की लाइनों तक को बदला और मजबूत किया जाएगा। इस मेगा प्लान के तहत शहर में करीब 22 किलोमीटर नई एलटी लाइन बिछाने की तैयारी है। एलटी नेटवर्क के विस्तार से इलाकों में सप्लाई की क्षमता बढ़ने के साथ ही नई लाइनें बनने के बाद लोड को दूसरी लाइन पर शिफ्ट करने की सुविधा मिलेगी। वहीं आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पुरानी बंच केबल बदली जा रही है। बड़ी बमनपुरी और सुभाषनगर समेत अन्य इलाकों में नई एबीसी लाइन डालने का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा सिकलापुर, संजय नगर, किला, अशरफ खां छावनी, मथुरापुर, दुल्हे मियां क...