बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। एससी-एसटी आयोग के सदस्य एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे मंगलवार को आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के साथ बरेली पहुंचे। दोनों ने नगर निगम और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। बरेली पहुंचने पर अपना दल (एस) के जिला सचिव इंजीनियर मनीष कुमार पासी ने फरीदपुर टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष अनुज गंगवार समेत पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी की जमीन से तत्काल हटें अवैध कब्जे रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि कर्मचारियों की शिकायतों का गंभीर...