बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: फोटो :: बजरंग दल ने मूर्ति विसर्जन के संबंध में शनिवार को बैठक की। बरेली।बजरंग दल की ओर से 15 नवंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने बताया कि कार्यकर्ता शहर के मंदिरों से मूर्तियां एकत्र कर उन्हें सम्मानपूर्वक रामगंगा में विसर्जित करेंगे। महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने बताया कि महानगर के सभी 12 प्रखंडों में मंदिरों का चयन किया जाएगा, जहां लोग मूर्तियां रख सकेंगे। सुबह सात बजे कार्यकर्ता 100 फुटा से छोटे हाथियों के साथ रवाना होंगे। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम, दिव्य चतुर्वेदी,कमलेश वर्मा, रोहित भसीन आदि ने लोगों से अपील की कि मूर्तियां पॉलीथिन में न दें और न ही शीशा लगी मूर्तियां या अन्य सामान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...