बरेली, सितम्बर 19 -- Bareily News: बरेली। नारायण कॉलेज में राज्य शिक्षक सम्मान अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह राजपाल सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजपाल सिंह, रवि शरण सिंह चौहान और मैनेजिंग डायरेक्टर नंदिता देवयानी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कॉलेज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हर्षिता देवयानी ने राजपाल सिंह के शैक्षिक योगदान पर प्रकाश डाला। कॉलेज चेयरमैन शशि भूषण ने 22 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान राजपाल सिंह, दीपा भूषण, अपूर्वा सक्सेना, विनीत सक्सेना, निशी चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खुशी पांडे, सक्षम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...