बरेली, नवम्बर 13 -- Bareily News: नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से नंदीक्षा पाठशाला के बच्चों और अन्य जरूरतमंद बच्चों के साथ पंच दिवसीय दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को त्योहारों का महत्व बताया और मिठाइयां व उपहार बांटकर खुशियां साझा की। संस्था की अध्यक्ष नंदा राणा, उपाध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ, महेंद्र सिंह गंगवार, ब्रजेश सक्सेना, प्रीति शर्मा, पायल मौर्य, सुमन और श्वेता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...