Bareily News: जरुरी :: हॉबी टाउन कला प्रदर्शनी में नन्हे कलाकारों से अनुभवी चित्रकारों तक ने बिखेरा हुनर
बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: हॉबी टाउन आफ्टर स्कूल अकादमी में आयोजित दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रदर्शनी में चार वर्ष के बच्चों से लेकर अनुभवी कलाकारों की 200 से अधिक पेंटिंग और कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। नन्हे कलाकारों की कल्पनाशीलता और वरिष्ठ चित्रकारों की रचनाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में सुदर्शन बग्गा, राजीव बग्गा, नीरू बग्गा, नवीन बग्गा और शालिनी बग्गा सहित अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और कैटलॉग देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर डॉ. अंकित बग्गा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर नई प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। संचालन मैनेजर रीना वर्मा ने किया। आयोजन में आर्ट फैकल्टी गुंजन सिंह समेत अन्य का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.