Bareily News: जरुरी :: कॉम्पीटेन्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। कॉम्पीटेन्ट पब्लिक स्कूल में धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन विपिन अग्रवाल, बीना अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, डॉ. आर.ए. शर्मा एवं डॉ. बी.के. शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश पूजन किया। पूजा में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से सभी के लिए भोज का आयोजन किया गया। साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों को दीपावली के उपहार और मिठाइयां भेंट की गईं। इससे पूर्व विद्यालय में दीप मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी भी की गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: हजारों दीयों से जगमगाया सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, विद्यार्थियों ने मनाई पटाखामुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.