Bareily News: जरुरी:: एसएसवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने ली ग्रीन दीपावली की शपथ
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित एसएसवी पब्लिक स्कूल में दिवाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर और कक्षाओं को दीपों, फूलों, गुब्बारों और आकर्षक मालाओं से सजाया गया। विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को ग्रीन और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पटाखों से दूर रहने और सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। वहीं, विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व और उसकी सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: हजारों दीयों से जगमगाया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.