बरेली, जुलाई 11 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ महादेव मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन के कथा व्यास पं. सुरेश शास्त्री ने कहा कि सच्ची भक्ति और प्रभु के प्रति अटूट आसक्ति से भगवान भी भक्त पर कृपा करने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने गजेन्द्र मोक्ष, श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध और गोवर्धन धारण प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान अधर्म का नाश करते हैं, लेकिन पश्चाताप कर उनकी शरण में आने वाले को सद्गति भी प्रदान करते हैं। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग में जय कन्हैयालाल की के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। कथा के अंत में आरती, प्रसाद वितरण हुआ। यह भी पढ़ें- कथा ही भव रोग की औषधि है कथा में समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...