Bareily News: जमीन हड़पने को दस्तावेजों में किया फर्जीवाड़ा
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: कोर्ट के आदेश पर जमीन हड़पने के लिए दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में बिहारीपुर कहरवान निवासी तालिब-उल-हसन ने कोतवाली में आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तालिब-उल-हसन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बिहारीपुर कहरवान की नजमा शाहीन, उसके बेटे अमीर अली, फैसल अली और मुबाशिर अली, तौसीफ उद्दीन, शबाना, फरहत उल्लाह खान व मो. अली खान को नामजद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 1996 में उनके चाचा जबीब उल हसन द्वारा खरीदी गई जमीन को आरोपी दस्तावेजों में हेराफेरी कर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। कब्जा न करने के बदले आरोपियों ने उनसे 20 लाख की रंगदारी भी मांगी है। मगर उनकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.