बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बहेड़ी। न्याय पाने के लिए एक महिला तहसील परिसर कि पानी की टंकी पर चढ़ गई और उसने वहां काफी हंगामा किया। तहसीलदार के समझाने के बाद महिला करीब डेढ़ घंटे बाद टंकी से उतरी। अफसर और पुलिस को उसे उतारने में पसीने छूट गए। सूचना पर एसडीएम गोपाल शर्मा और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत और समझाने के बाद महिला नीचे उतरी। पीड़ित महिला जयश्री गंगवार पत्नी पुष्पेंद्र गंगवार इज्जतनगर के त्रिलोक विहार की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी बहन इंद्रा देवी पत्नी स्व मुनेश कुमार के एक मुकदमा डाला गया है। कुछ लोगों ने गलत तरीके से उसकी बहन की मौत के बाद फर्जी अंगूठा लगाकर वाद दायर किया और धोखाधड़ी से खतौनी में नाम दर्ज करा लिया। जब उसे पता चला तो उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उसे धमकी दी।

सीधे ...