बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल निवासी जया देवी और उनके बेटे शंकर कुमार ने पुलिस को बताया कि सुखलाल वाल्मीकि, उसके बेटे राजकुमार, राजीव, नथिया, रवि मौर्या और दो अज्ञात लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब जमीन खाली कराने जाते हैं तो मारपीट कर भगा देते हैं। 30 जुलाई को उनके साथ मारपीट की गई। 31 अगस्त को फिर से सुखलाल आदि ने घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। घर में तोड़फोड़ और जातिसूचक गाली-गलौज किया है। पुराने एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने जया की तहरीर पर आरोपी सुखलाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...