Bareily News: जमीन के विवाद में भाइयों में मारपीट, चार घायल
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: राजपुर कलां। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव धनेती खरगपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई, इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव धनेती खरगपुर के लालता प्रसाद और छेदा लाल दोनों सगे भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन का वाद बरेली सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। मारपीट में गीता, दिनेश, अशोक और प्रेमवती घायल हुए हैं। लालता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.