Bareily News: जमीन की विवाद में हमला, सपा जिला सचिव समेत छह पर मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: नवाबगंज। टांडा सादात निवासी युवक का आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद में उसके साथ मारपीट की गई। उसका गला घोंटने की कोशिश की गई। पीड़ित ने सपा के जिला सचिव समेत छह लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के टांडा सादात के मुश्ताक अली का कहना है कि उसने गांव में स्थित भूमि का इकरारनामा मुकेश आदि के पक्ष में करा दिया था। इसी बात को लेकर फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवदिया अशोक गांव में रहने वाले सपा के जिला सचिव खालिद राना उससे रंजिश मानने लगे। सात अक्टूबर की दोपहर मुश्ताक अपने खेत पर गया था। तभी खालिद राना, अशफाक और चार अज्ञात लोग वहां पहुंच गए। उन सभी ने उसे घेरकर गाली-गलौज की और दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध किया तो उन्होंने लात-घूंसों और डंडों से उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.