Bareily News: जमीनी विवाद में भाजपा के दो नेताओं में हाथापाई
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: शाही। शाही में जमीनी विवाद को लेकर भाजपा के दो नेताओं में हाथापाई हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल महामंत्री गुलशन कुमार और भाजपा नेता सभासद पति नरेश कुमार मौर्य के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सोमवार को दोनों खेमों के नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर मनगढ़ंत व फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का दबाव बनाते रहे। थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की ओर से गुलशन कुमार और नरेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.