Bareily News: जन्माष्टमी पर बाल विद्यापीठ में सजे मनमोहक राधा-कृष्ण
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: आंवला। रामनगर रोड स्थित बाल विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें नन्हे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में 40 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निदेशक डॉ. आरसी गुप्त, प्रबंधक डॉ. संजीव गुप्त, प्रधानाचार्या सारिका गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सरस्वती शिशु मंदिर में भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूपों को जीवंत किया। गवेंद्र सिंह चौहान, व्यवस्थापक प्रह्लाद कुमार अग्रवाल, भुवनेश चंद्र, शोखी अग्रवाल, विभा गंगवार, सलोनी गुप्ता, सोनल अग्रवाल, कमलेश मौर्य, अदिति अग्रवाल, प्रधानाचार्य मुनेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे। संचालन अनुष्का शर्मा तथा आभार प्रधानाचार्य पुनीत सिंघल ने व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Darbhan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.