बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: हाफिजगंज। जन्माष्टमी पर हाफिजगंज में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी का शुभारंभ ब्रह्मदेव स्थल से हुआ। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना परिसर तक पहुंची। इसके बाद झांकी पंचायती मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ। झांकी के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने झांकी का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इसमें मेला कमेटी अध्यक्ष दीपराज गंगवार, विचित्र शंखधार, जितेंद्र गंगवार, अंकित सक्सेना, कपिल गुप्ता, मोहित मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: जन्माष्टमी पर बाजार में निकाली झांकी यह भी पढ़ें- Gangapar News: श्रद्धा और उल्लास से मन...