बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: नवाबगंज। एक युवक ने जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में रुपये ट्रांसफर करने का झांसा देकर 25 हजार का कैश ले लिया। जब जनसेवा केंद्र संचालक के खाते में रुपये नहीं पहुचे तो उसने उसका मोबाइल लेकर चेक किया। इससे घबराया युवक मोबाइल छोड़ कर फरार हो गया। घटना की तहरीर जनसेवा केंद्र संचालक की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। कस्बे के मोहल्ला गुलशनगर के धर्मपाल गुप्ता कस्बे के ही बाईपास चौराहे पर अपना धर्मपाल जन सेवा केन्द्र चलाते हैं। शुक्रवार को एक युवक उनकी दुकान पर आया और उनसे बोला वह उसे 25 हजार रुपये नकद दे दें। वह उनके खाते में रुपय ट्रांसफर कर देगा। इस पर जनसेवा केन्द्र संचालक ने उसे रुपये दे दिए और उसने संचालक का क्यूआर लेकर उनके खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कही, लेकिन केंद्र संचालक के खाते में रुपयों ...