Bareily News: जनसेवा केंद्र संचालक का बैग छीन कर भागे लुटेरे
बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। दुकान बंदकर घर जा रहे जनसेवा केंद्र संचालक को रास्ते में दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर बाइक सहित गिरा दिया। लुटेरे बैग लेकर भाग गए। बैग में एक लाख चार हजार आठ सौ रुपए रखे थे। जनसेवा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।रम्पुरा जाटान गांव के निर्देव कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद का रम्पुरा किसान गांव के चौराहा पर जनसेवा केंद्र है। बुधवार शाम को निर्देव केंद्र बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। दुलीराम इंटर कालेज के पास मोड़ पर उन्होंने बाइक धीमी की। पीछे से आए दो लोगों ने उनके कंधे टंगे बैग पर झपट्टा मारा। निर्देव बाइक समेत गिर गए। आरोप है दोनों रुपयों का बैग लेकर धंतिया गांव की ओर भागे, उन्होंने पीछा किया। कुछ दूरी पर लुटेरों का एक साथी बाइक लिए खड़ा था। तीनों बाइक पर बैठकर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.