Bareily News: जनपदीय बालिका खो-खो में कान्ति कपूर का दबदबा
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास के तत्वावधान में जनपदीय विद्यालयी बालिका खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जनपद के 14 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों में कान्ति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, बरेली का दबदबा रहा। अंडर-19 में उसने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उड़ला जागीर को हराकर खिताब जीता। अंडर-17 और अंडर-14 में भी कान्तिकपूर विजेता रहा, जबकि दोनों वर्गों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली उपविजेता रहा। प्रधानाचार्य ओपी राय और पीयूष कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: प्रदेशीय विद्यालयी सेपक टाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.