Bareily News: जनता के बीच पहुंचेगा बीडीए, समस्याओं के समाधान को टीम करेंगी संवाद
बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, सुशासन और जवाबदेही के विजन को आगे बढ़ाते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बड़ी पहल शुरू की है। अब बीडीए के अधिकारी सिर्फ कार्यालय में बैठकर शिकायतों का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने इसके लिए अलग-अलग टीम गठित की हैं। ये टीम शहर के विभिन्न वर्गों और आवासीय सोसाइटी के लोगों के साथ सीधे संवाद करेंगी। संवाद के दौरान सामने आने वाली समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बीडीए की इस पहल का मकसद प्राधिकरण और शहरवासियों के बीच सीधा संवाद बढ़ाना है। अलग-अलग वर्गों के साथ होने वाले संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.