Bareily News: जनता की बदहाली नहीं की जाएगी बर्दाश्त: स्मिता यादव
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, महासचिव मिथलेश कुमारी और जिला उपाध्यक्ष हुरैया रहमान के नेतृत्व में गुरुवार को शहर विधानसभा के वार्ड नंबर-3 मुंशी नगर में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। स्मिता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की अनदेखी के कारण पिछले कई साल से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं। जनता की यह बदहाली और पीड़ा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सपा की सरकार बनते ही इस पूरे क्षेत्र की सूरत बदली जाएगी। पदाधिकारियों ने लोगों के बीच सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.