Bareily News: जनगणना की बैठक में नहीं पहुंचे 12 पर्यवेक्षक, कारण बताओ नोटिस
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: जनगणना 2026-27 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर नगर निगम बरेली के जोन-1 के 12 पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चार्ज अधिकारी मुकेश शाक्य ने सभी संबंधित कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी। मुकेश शाक्य का कहना है कि 18 अक्टूबर को अपर जिला मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अध्यक्षता में जनगणना के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की सूचना संबंधित पर्यवेक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप और दूरभाष के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी बैठक में शामिल नहीं हुए। चार्ज अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि भारत सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.