Bareily News: जनगणना कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट में जनगणना संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जनगणना में लगे सभी कार्मिकों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए और सभी प्रगणकों को शत-प्रतिशत ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि प्रगणकों का प्रशिक्षण 21, 22 और 24 अक्टूबर को कराया जाएगा।प्रत्येक बैच में कम से कम 50 कार्मिक शामिल होंगे। प्रशिक्षण में शिक्षामित्रों और सहायक अध्यापकों को भी शामिल किया जाए तथा आवश्यकता के लिए उन्हें रिजर्व में रखा जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मेडिकल सर्टिफिकेट के बिना किसी कार्मिक की ड्यूटी नहीं काटी जाए। प्रशिक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम की गाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.