बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। नॉर्दर्न रेलवे मजदूर यूनियन के प्रांतीय आह्वान पर बरेली जंक्शन धरना प्रदर्शन किया गया। शाखा सचिव राजेश दुबे और मुशर्रफ़ खान का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर तमाम अव्यवस्थाओं के चलते कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ऑफिस में शौचालय नहीं हैं। ड्यूटी रोस्टर रजिस्टर नहीं बनने से कर्मचारियों को डबल डयूटी करनी पड़ती है। मांगों के संबंध में डीआरएम, रेल बोर्ड और रेल मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: लंबित मांगों को लेकर रेलवे कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...