बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। शाही के गांव में डीजे के शोर में युवक ने लड़की से छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने लड़की के पिता और परिजनों से मारपीट की। उनके मंगलसूत्र और सोने का कुंडल खींच लिया। पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाही थाने के गांव कुल्छा में गत 20 अक्टूबर की रात में गीता पत्नी यशपाल सिंह के घर के सामने जागरण का कार्यक्रम था। घर के पड़ोस में शादी समारोह था। उसमें डीजे बज रहा था। गीता के देवर की पुत्री से गांव के अरुण पुत्र कालीचरण ने छेड़छाड़ की। लड़की ने घर जाकर परिजनों को युवक की हरकत बताई।

शिकायत के बाद मारपीट का आरोप पिता अरविंद कुमार ने आरोपी के घर जाकर शिकायत कर नाराजगी व्यक्त की। आरोप है कि शिकायत करने पर अरुण ने परिजनों के साथ मिलकर अरविंद कुमा...