बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पीटा छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को पीटाशाही। क्षेत्र के एक गांव के दबंगों ने घर में घुस कर युवती के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर दबंगों ने युवती को जमकर पीटा। तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया वह 30 जून को घर में थीं। आरोप है , गांव के समीर, शादाब व तनवीर लाठी डंडा लेकर घर में घुस गए। दबंगों ने घर में घुसकर उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। अश्लील हरकतें कीं। युवती के शोर मचाने पर युवती की मां एवं ग्राममीण मौके पर पहुंच गए। युवती ने शाही थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...