Bareily News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी दुष्कर्म की धमकी
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो लोगों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के मुताबिक उसके घर के पास ही मुर्गी फार्म है। जहां आरोपी आए दिन शराब पीते हैं। तीन जून को चार बजे वह घर के बाहर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर पीटा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। उसे दुष्कर्म की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.