बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: शाही। कस्बा शाही के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने थाना अध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 8 सितंबर 2026 को शाम करीब 8 बजे वह पीपल महाराज के पास से निकलकर जा रही थी। तभी मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी दीपक सिंह उर्फ गप्पू पुत्र मंतु सिंह ने बिना किसी बात के उस पर उल्टे-सीधे कमेंट करने शुरू कर दिए। युवती ने जब विरोध करते हुए पूछा कि ऐसे क्यों बोल रहे हो तो आरोपी बदतमीजी पर उतर आया और हाथ चलाने लगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, केस दर्ज किसी तरह वह वहां से निकलकर घर पहुंची, लेकिन आरोपी पीछे से गाली-गलौज करता रहा। पीड़िता ने पुलिस से आरो...