Bareily News: छुट्टी के दिन सीडीओ ने किया वन स्टॉप सेंटर, का औचक निरीक्षण
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। सीडीओ देवयानी ने रविवार को छुट्टी के दिन वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में रह रहीं पीड़िताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सेंटर में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सीडीओ ने सेंटर की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कैंटीन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ केस पंजिका और अल्पावास पंजिका सहित समस्त पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा सहित वन स्टॉप सेंटर, पुलिस चौकी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.