Bareily News: छिनैती में तीन को बनाया बंदी, मोबाइल, बाइक बरामद
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: बिशारतगंज। पुलिस ने शनिवार को छिनैती की एक घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। पिछले दिनों गांव पराबहाउद्दीनपुर के पास रात के समय बाइक सवार दंपती से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पर्स छीनकर भाग गए थे। पर्स में दो मोबाइल फोन, एक हाथ घड़ी एवं करीब 5,000 रुपये नकद थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मधुसूदन फैक्ट्री के पीछे स्थित एक खाली मकान में एकत्र हुए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक हाथ घड़ी एवं 750 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.