बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बरेली कॉलेज में छात्र-छात्राओं की समस्याओं और प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को माहौल गरमा गया। समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने प्राचार्य का घेराव कर शीघ्र समाधान की मांग की। प्राचार्य कार्यालय में वार्ता के दौरान छात्र नेताओं और कॉलेज प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद छात्र नेताओं ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कार्यालय में ही धरना शुरू कर दिया। छात्र नेता हृदेश कुमार यादव ने स्विमिंग पूल, जिम और बैडमिंटन कोर्ट को दुरुस्त कर संचालित कराने की मांग की। फैज मोहम्मद ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि वापस लेने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति और नवीन पाठ्यक्रम के अनुरूप नई पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा पीएचडी शोधार्थियों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी करने की मांग भी रखी...