Bareily News: छात्रों-युवाओं के उत्पीड़न के खिलाफ सछास नौ को निकालेगी छात्र न्याय मार्च
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। छात्रों और युवाओं की समस्याओं को लेकर समाजवादी छात्र सभा (सछास) नौ सितंबर को छात्र न्याय आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने रविवार को सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि नौ सितंबर बुधवार को सुबह 10:30 बजे बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट से कलेक्ट्रेट गेट तक शांतिपूर्ण छात्र न्याय मार्च निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बरेली कॉलेज और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाने, 29 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा बरेली कॉलेज पर नगर निगम के करीब 32 करोड़ रुपये टैक्स माफ करने, आजाद छात्रावास का जीर्णोद्धार, फीस वृद्धि वापस लेने और खाली पदों पर भर्ती की मांग की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.