बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग के एमएससी के छात्रों ने डॉ. विजय कुमार सिन्हाल के निर्देशन में डिसर्टेशन के पीएचडी के रिसर्च वर्क के दौरान ओयस्टर मशरूम उगाया एवं उसकी क्वालिटी को बेहतरीन करके महत्वपूर्ण प्रोडक्ट बनाए। मशरूम विशेषज्ञ एवं रिसर्च सुपरवाइजर डॉ. विजय कुमार सिन्हाल ने बताया कि डिसर्टेशन के छात्रों ने न केवल मशरूम से बने प्रोडक्ट बनाए बल्कि उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की एवं उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों में भी वृद्धि की। छात्रों द्वारा बनाए गए यह प्रोडक्ट शीघ्र ही बाजार में उपलब्ध होंगे, जिसके लिए कई कंपनियां आगे आई हैं। बाह्य विशेषज्ञ प्रो. बीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों के प्रस्तुतीकरण के दौरान पादप विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आल...