Bareily News: छात्रों के अटके परिणाम सुधारने को समर्थ पोर्टल 12 अक्टूबर तक खुला
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के स्नातक और परास्नातक प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के छूटे हुए प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करने के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोल दिया है। महाविद्यालय नौ से 12 अक्टूबर तक आंतरिक और बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला उन विद्यार्थियों के हित में लिया है, जिनके अंक समय पर अपलोड नहीं होने के कारण परीक्षा परिणाम अधूरे रह गए थे। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद अंक अपलोड करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में संबंधित महाविद्यालयों को तय समय में सभी छूटे हुए अंक अपलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड नहीं होने और परिणाम जारी न हो पाने की पूरी जिम्मेदारी संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.