Bareily News: छात्राओं को स्व-जनगणना और मतदान प्रक्रिया की दी जानकारी
बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: बरेली। वीरांगना अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) की ओर से स्व-जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को स्व-जनगणना की प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. आरके गोस्वामी ने छात्राओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। प्रशासन से आए प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह और उपहार मिश्रा ने स्व-जनगणना की प्रक्रिया समझाते हुए अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. मनीषा राव और डॉ. कामरान आलम खान सहित शिक्षक मौजूद रहे। संचालन प्रो. नरेंद्र बतरा ने किया। यह भी पढ़ें- Sitapur News: एसडीएम ने छात्र- छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया जागरूक यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.