बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रमीय और अन्य सुविधाओं से अवगत कराया गया। डॉ. बीना यादव ने अंग्रेजी विभाग की गतिविधियों और पाठ्यक्रम की जानकारी दी, जबकि डॉ. अनीता ने हिंदी विषय की उपयोगिता एवं एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिल्पी शर्मा ने संस्कृत के महत्व और अफरोज जहां ने एनडीएलआई (नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया) के उपयोग और लाभ की जानकारी दी। निर्धन छात्र प्रकोष्ठ ने छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक प्रपत्रों और पुस्तकालय में मिलने वाली पुस्तकों के बारे में बताया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. दीपशिखा सिंह, आशुतोष सिंह, डॉ. प्रि...