बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को मेडिकल हेल्प डेस्क समिति के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला संयुक्त चिकित्सालय के जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के अंतर्गत हुआ। ‎मनो सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन ने विभिन्न आयुवर्गों में होने वाली मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उनके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों में असामान्य व्यवहार, युवाओं में नकारात्मक विचार व आत्महत्या की प्रवृत्ति, भूलने की समस्या, माइग्रेन आदि के प्रति सजग रहने की सलाह दी। छात्राओं को स्वस्थ मानसिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मेडिकल हेल्प डेस्क समिति की सीमा अ...