बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर सखी संवाद कार्यक्रम हुआ। वाणिज्य विभाग के सभागार में बीकॉम ऑनर्स यूजी फोरम और एनएसएस इकाई-3 की ओर से हुए कार्यक्रम में जिला अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राखी गौतम ने करीब 100 छात्राओं को जागरूक किया। ‎उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, हार्मोनल बदलाव, पीसीओडी-पीसीओएस, एनीमिया से बचाव और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रियांक मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. दीक्षा, डॉ. गरिमा, डॉ. शुभांशु शेखर, डॉ. शिव शंकर, डॉ. अमोद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...