Bareily News: छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने को परेशान हो रहे विद्यार्थी
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति फार्म जमा करने के लिए बायोमैट्रिक हो रही है। दो मशीन लगी होने व सर्वर स्लो होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सर्वर धीमा काम करने के कारण मंगलवार को काफी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय के यूएसएससी भवन पहुंचे। मंगलवार को भी सर्वर स्लो होने के साथ ही कई विद्यार्थियों की अंगुलियों के फिंगरप्रिंट ही मशीन नहीं ले रही थी। ऐसे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग से प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी गई। यूनिवर्सिटी स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर (यूएसएससी) भवन पहुंचे विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रवृत्ति फार्म की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान बायोमीट्रिक के लिए फिंगर प्रिंट के अलवा दूसरी कोई व्यवस्था नहीं, मौके पर मौजूद डीएसडब्लू प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.