Bareily News: छात्रवृत्ति परीक्षा से पहले ओएमआर शीट भरने का कराया अभ्यास
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 की तैयारी के लिए मंगलवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला हुई। मंडलीय मनोवैज्ञानिक सुरेश चंद्र वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता डॉ. याशिका वर्मा ने ओएमआर शीट भरने का तरीका समझाया और अभ्यास कराया। वहीं, प्रवक्ता रजनीश ने विज्ञान और गणित के प्रश्न हल करने के तरीके बताए। रविंद्र कुमार ने परीक्षा की समय-सीमा, प्रश्नों की संख्या और नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा एक नवंबर को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.