Bareily News: छात्रनेता द्वारा विश्वविद्यालय में शिक्षक से 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय को दिए शिकायती पत्र में छात्र नेता गजेंद्र कुर्मी ने एक शिक्षक से छात्र नेताओं द्वारा 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्र के मुताबिक, एक संगठन के छात्र नेताओं द्वारा शिक्षक का मानसिक उत्पीड़न और धमकाने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि छात्र नेताओं ने शिक्षक को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकाया। पूरे मामले में कुलपति से निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विश्वविद्यालय में शिक्षकों व छात्रों के उत्पीड़न और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.