Bareily News: छह विधानसभाओं में उत्सव भवन का शुरू होगा निर्माण
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: अच्छी खबर बरेली, मुख्य संवाददाता। पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्र की छह विधानसभाओं में 8.49 करोड़ रुपये से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराएगा। इसके लिए फर्म तय कर कार्यादेश जारी हो गए हैं। शीघ्र ही विधानसभावार जनप्रतिनिधियों से शिलान्यास कराया जाएगा। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होना है।योजना के तहत भुता के गांव रुसूलपुर वाहनपुर, नवाबगंज के लाबाखेड़ा तालिब हुसैन, शेरगढ़ के गुलड़िया, बहेड़ी के मिर्जापुर औरंगाबाद, क्यारा के सुदनपुर और भोजीपुरा के बुझिया शुमाली में 3000 वर्ग मीटर जमीन पर पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होगा। इसमें 522 वर्ग मीटर में 100 लोगों की क्षमता का एक हॉल, स्टेज, मंडप और तीन कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें से एक कमरा दिव्यांगजन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.