बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, हाईवे से रुकमपुर जाने वाले पुराने रास्ते पर जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से 52 ताश के पत्ते और 15 हजार रुपये बरामद हुए।पुलिस ने हाईवे से रुकमपुर जाने वाले पुराने रास्ते पर छापा मारा। पुलिस को टियूलिया निवासी प्रिंस, अजय, बाबू, मुकेश, नरेश और रहपुरा चौधरी निवासी मोहम्मद यासीन जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 6500 रुपये और फड़ से 8500 रुपये समेत कुल 15 हजार रुपये बरामद हुए । पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...