Bareily News: छठी और नंदोत्सव में बही भजनों की फुहार
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद रविवार को शहर में छठी और नंदोत्सव की धूम रही। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन हुए। कहीं नंद के आनंद भयो... की गूंज सुनाई दी तो कहीं श्रद्धालु बाल गोपाल के भजनों पर झूमते नजर आए। आनंद आश्रम रामपुर बाग में रविवार को नंदोत्सव कार्यक्रम में आनंद आश्रम संकीर्तन परिवार के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के स्वागत में बाल गीत और भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। शाम 4:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे और पूरा आश्रम परिसर कृष्णमय हो गया। सुबह के सत्र में प्रयागराज से पधारे धनंजय द्विवेदी ने श्रीरामचरितमानस की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपने धर्म और सत्य के मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.