बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। चौकीदार की पत्नी ने गांव के युवक पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति चौकीदार है। महिला ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को वह गांव से दवा लेने के लिए शिवपुरी पुलिया की तरफ जा रही थी। इस दौरान गांव के अमरपाल ने रास्ते में रोक लिया। उसे अकेला देखकर नोटों की गड्डी दिखाने लगा और उसके साथ में अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने परिवार वालों को जानकारी दी। गांव के लोगों ने फैसला करवा दिया तब मामला शांत हो गया।

घटना का विवरण सोमवार के दिन जब उसका पति थाने में चौकीदारी करने की ड्यूटी करने गया था और उसका बेटा सोमवार होने के कारण शिव मंदिर में जल चढ़ाने गया था। इसी बीच अमरपाल महिला को अकेला देखकर घर में घुस आया। वह महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने लग...