Bareily News: चोरी के सोलर पैनल समेत दो गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: फोटो 07- अलीगंज पुलिस ने सोलर प्लेट चोरी करने वाले दो युवकों को पकड़ा। अलीगंज। थाना पुलिस ने चोरी के दो सोलर पैनल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक हरिमुख सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने अपने कांस्टेबल महावीर और चमनलाल के साथ बिहारीपुर शराब की दुकान के पास से दो लोग हंसराज और अजय को पकड़ लिया। दोनों से चोरी किए गए सोलर पैनल के साथ पकड़ लिया। वह दोनों इन पैनल को बेचने की कोशिश में थे। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वे स्मैक का नशा करते हैं, इसी लालच में आकर गांव के राहुल के घर पर लगे दो पैनल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.