Bareily News: चोरी की मोटर के साथ तीन गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: शाही। बुधवार की सुबह बकैनिया वीरपुर को रास्ते पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। युवकों ने पुलिस को देखते ही बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने घेरा बंदी कर अफसर, अमन निवासी खजुरिया खुर्द एवं हसन निवासी धनेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े युवकों से चोरी की पानी की मोटर बरामद की। पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया मोटर दुनका के एक मुर्गी फार्म से चोरी की है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.