Bareily News: चोरी की बैट्री चोरी करने पर नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: क्योलड़िया। क्षेत्र निवासी ग्रामीण के ट्रैक्टर से चोरी हुई बैटरी के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गयी बैटरी भी बरामद की है। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कटैया आत्माराम गांव के महेंद्रपाल ने गुरुवार को थाना क्योलड़िया में तहरीर दी थी। बताया था कि उनके ट्रैक्टर से पुष्पेंद्र व एक अन्य व्यक्ति बैटरी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद करुआ साहबगंज गांव के पास से आरोपी पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की गयी बैटरी भी बरामद की। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.