Bareily News: चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। चोरी की बाइक लेकर जा रहे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद किया है। बिथरी चैनपुर के बहगुलपुर के अखिलेश यादव 15 दिन पहले फरीदपुर की बाजार में आए थे। उनकी बाइक बाजार से चोरी हो गई। अखिलेश यादव ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार के देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि इनायतपुर की नहर रोड के पास बदमाश चोरी की बाइक लेकर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम फरीदपुर के भूरे खां गोटिया के अनवर उर्फ आजाद मिस्त्री बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.